उदित नारायण का किसिंग वीडियो फिर हुआ वायरल, सिंगर ने दी सफाई

Udit Narayan's kissing video goes viral again, singer gives clarification

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण अपने किसिंग वीडियो को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह लाइव शो के दौरान एक महिला फैन को किस करते नजर आ रहे थे। इस पर काफी सनसनी मची थी और 69 वर्षीय गायक की कड़ी आलोचना हुई थी। अब उनका एक और नया वीडियो सामने आया है, जो उसी इवेंट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में भी उदित नारायण महिला फैन के होठों पर किस करते दिखाई दे रहे हैं। एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘उदित नारायण का एक और वीडियो।’

वीडियो पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सही है भाई।” वहीं, दूसरे ने इसे “बेवकूफी भरा” कहा। एक अन्य यूजर ने इमरान हाशमी और उदित नारायण का मीम शेयर किया और लिखा, “इमरान हाशमी के गॉडफादर।”

सिंगर ने दी सफाई वीडियो वायरल होने के बाद उदित नारायण ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा, “फैंस अपने तरीके से प्यार का इजहार करते हैं। कोई हाथ बढ़ाता है, कोई गले लगता है, कोई किस करता है। ये एक आम बात है। मुझे समझ में नहीं आता कि लोग इसे इतना तूल क्यों दे रहे हैं।”

उदित नारायण के बारे में उदित नारायण एक प्रसिद्ध सिंगर हैं, जिन्होंने तेलुगु, कन्नड़, तमिल, बंगाली, सिंधी, उड़िया, भोजपुरी, नेपाली, मलयालम और असमिया सहित कई भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्हें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं और 2009 में पद्म श्री तथा 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment