चंडीगढ़: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 14 फरवरी 2025 को चंडीगढ़ स्थित विधानमंडल परिसर में हरियाणा की 15वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय दिशानिर्धारण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य सरकार के मंत्री और विधानसभा के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
द्वादिवसीय दिशानिर्धारण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री, संसदीय समितियों के अध्यक्ष, संसद सदस्य और क्षेत्रीय विशेषज्ञ हरियाणा के विधायकों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान करेंगे, जिनमें शामिल हैं:
- प्रभावी विधायक कैसे बनें: क्या करें और क्या न करें
- भारतीय संसद और हरियाणा विधानसभा में विधायी और वित्तीय कार्य
- समिति प्रणाली: संसदीय लोकतंत्र की आत्मा
- विधानसभाओं में प्रश्नों और अन्य उपकरणों के माध्यम से कार्यकारी जवाबदेही
- विधायी प्रक्रियाओं में मंत्री की भूमिका
- संसदीय विशेषाधिकार और राष्ट्रीय ई-विधान अनुप्रयोग (नेवा)
यह दिशानिर्धारण कार्यक्रम संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा लोकसभा सचिवालय और हरियाणा विधानसभा सचिवालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। 1981 में अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए पहला दिशानिर्धारण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, और तब से अब तक 70 दिशानिर्धारण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें 5032 से अधिक राज्य विधानसभा सदस्यों ने भाग लिया है।