पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 7 मार्च 2025 को ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन

Punjab National Bank organizes loan waiver camp on 7 March 2025

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक 7 मार्च 2025 को ईस्ट दिल्ली मंडल कार्यालय सहित अपनी सभी शाखाओं में ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) उधारकर्ताओं को विशेष छूट प्रदान कर उन्हें ऋण मुक्त करना है। एनपीए उधारकर्ता इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने खातों का निपटान एकमुश्त समझौते के अंतर्गत कर सकते हैं और न्यायिक व्यवधानों से मुक्ति पा सकते हैं।

ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन ईस्ट दिल्ली के अंचल प्रमुख श्री प्रवीन गोयल की अध्यक्षता में और मंडल प्रमुख श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा। इस शिविर में इच्छुक उधारकर्ता योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए पंजाब नेशनल बैंक की सभी शाखाओं, अंचल और मंडल कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment