ग्रामीण चिकित्सक मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी को जान से मारने की मिली धमकी, प्राथमिकी दर्ज, कार्यवाही पर प्रशासन मौन

पटना: ग्रामीण चिकित्सक मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी, माणपुर मूसरा निवासी डॉ. राघवेन्द्र कुमार (पुत्र स्व. सत्यनारायण कुंवर) को अभय कुमार सहित साइबर गुर्गों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी व्हाट्सएप ग्रुप पर दी गई, जहां 90061 62520, 9852 524827 और 800 2186251 नंबरों से एमबीबीएस सर्टिफिकेट की मांग की गई।

डॉ. राघवेन्द्र ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि धमकी के प्रमाण के रूप में उन्होंने पुलिस को ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। धमकी न केवल उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी दी गई, जिसमें उनकी बहन-बेटियों को भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं, ग्रामीण चिकित्सक मंच ग्रुप में अपमानजनक शब्दों का भी प्रयोग किया गया।

डॉ. राघवेन्द्र ने 10 फरवरी और 16 जुलाई 2024 को गायघाट (मुजफ्फरपुर) थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीण चिकित्सक मंच के सभी सदस्य डरे और सहमे हुए हैं।

अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई करता है या फिर यह मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment