बिदुपुर अंचल कर्मी बारह हजार रिश्वत के पैसे के साथ निगरानी के हत्थे चढ़े 

Bidupur zone employee caught by surveillance with 12 thousand rupees bribe money

हाजीपुर(चौथी वाणी)।

वैशाली जिले में अंचल कार्यालय का बुरा हाल है।अंचल की दयनीय स्तिथि को ले वैशाली डी एम द्वारा एक समय एक्शन लिया गया था।लेकिन सभी सीओ, कर्मचारी ने मिलकर डी एम के खिलाफ धरना दिया था।वही वैशाली ज़िले के बिदुपुर अंचल में घुसखोरी मामले में निगरानी की टीम ने डाटा एंट्री ऑपरेटर को बारह हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। निगरानी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है।उक्त स्थल पर लोगो ने बताया कि डाटा इंट्री ऑपरेटर ने दाखिल खारिज के लिए बीस हजार की डिमांड किया था। गिरफ्तार डाटा एंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार बताया गया है। जो बिदुपुर अंचल कार्यालय में तैनात है। स्थानीय शैलेंद्र सिंह ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी कि दाखिल खारिज के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार द्वारा बीस हजार रुपये की मांग की गई है। आवेदन मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार को बारह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार डाटा एंट्री ऑपरेटर को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ ले गई है। निगरानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि शैलेंद्र सिंह द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी कि डाटा एंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार द्वारा दाखिल खारिज के लिए बीस हजार की मांग की गई है। बारह हजार रुपये रिश्वत लेते इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

 

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment