किरु पावर प्रोजेक्ट घोटाला: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर CBI का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Kiru Power Project Scam: CBI tightens its grip on former Governor Satyapal Malik, chargesheet filed

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। CBI ने किरु हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट से जुड़े करीब 2,200 करोड़ रुपए के सिविल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट में कथित अनियमितताओं को लेकर सत्यपाल मलिक सहित छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

CBI ने 22 फरवरी 2024 को सत्यपाल मलिक के ठिकानों सहित दिल्ली में 29 अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। यह मामला तब का है जब मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। अप्रैल 2022 में CBI ने इस घोटाले की जांच शुरू की थी।

गौरतलब है कि स्वयं सत्यपाल मलिक ने कई इंटरव्यू और सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि राज्यपाल रहते हुए उन्हें इस प्रोजेक्ट की मंजूरी के बदले रिश्वत की पेशकश की गई थी।

इधर, स्वास्थ्य कारणों से सत्यपाल मलिक फिलहाल दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,
“मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं। मेरी हालत बहुत खराब है और मैं फिलहाल किसी से भी बात करने की स्थिति में नहीं हूं।”

CBI की चार्जशीट और अस्पताल में भर्ती होने की खबर के साथ ही मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों ही स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment