पटना बाढ़ से बड़ी खबर: हत्या मामले में फरार लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दबिश तेज, सरेंडर की अटकलें

Big news from Patna flood: Police intensifies raid to arrest Lallu Mukhiya who is absconding in murder case, speculation of surrender

पटना: बाढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हत्या के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार सघन छापेमारी कर रही है। लल्लू मुखिया को पकड़ने के लिए पुलिस अब बाढ़ न्यायालय में उनकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती का आवेदन दाखिल करने की तैयारी में है। वहीं, बढ़ते दबाव के चलते लल्लू मुखिया के जल्द सरेंडर करने की भी संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि बाढ़ थाना कांड संख्या 98/23 के तहत लल्लू मुखिया इस मामले में नामजद एकमात्र फरार आरोपी हैं। पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया ने वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भी बाढ़ सीट से चुनाव लड़ा था। इस मामले में अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब पुलिस का सारा ध्यान लल्लू की गिरफ्तारी पर केंद्रित है।

बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। इससे पहले लल्लू की बेटी के तिलक और विवाह के कारण उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक लगाई थी, लेकिन 16 जुलाई को अदालत से अनुमति मिलते ही पुलिस ने दबाव बढ़ा दिया है।

सूत्रों की मानें तो पुलिस जल्द ही कोर्ट से कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। फिलहाल लल्लू मुखिया फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस लगातार प्रयासरत है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment