पटना: बीजेपी में शामिल हुईं लोक गायिका मैथिली ठाकुर, चुनाव लड़ने पर दी प्रतिक्रिया

Patna: Folk singer Maithili Thakur joins BJP, gives reaction on contesting elections

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। उन्हें भाजपा की सदस्यता बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिलाई।

मैथिली ठाकुर के भाजपा में शामिल होने के साथ ही यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वे अलीनगर या वारिसनगर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। हालांकि, इस पर खुद मैथिली ने अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा है कि चुनाव लड़ना उनका लक्ष्य नहीं है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,
“चुनाव लड़ना मेरा लक्ष्य नहीं है। मैं पार्टी के निर्देशानुसार ही काम करूंगी। मुझे जो भी आदेश मिलेगा, मैं उसका पालन करूंगी।”

25 वर्षीय मैथिली ठाकुर बिहार के मधुबनी जिले से ताल्लुक रखती हैं और संगीत की दुनिया में पहले ही अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने महज 11 साल की उम्र में ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी।

भाजपा में मैथिली की एंट्री को चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, खासकर मिथिला क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment