-वर्तमान में जनसुराज पार्टी के साथ में और एक उम्मीदवार के लिए कर रहे थे प्रचार
-दूसरे पक्ष ने लगाया आरोप दुलारचन यादव ने गाड़ी रोक कर की थी मारपीट
-मारपीट की सूचना पर दूसरे पक्ष द्वारा की गई गोलीबारी में मारे गई यादव
-मोकामा में जन सुराज समर्थकों ने अनंत सिंह पर लगाया ‘हत्या का आरोप’,
– मौत का कारण आपसी वर्चस्प भी माना जा रहा है।
रिपोर्ट: रूपेश कुमार सिंह
पटना: मोकामा में जन सुराज के नेता की गोलीमार कर हत्या कर दी गई. समर्थकों ने अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है.बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान एक बार फिर खून-खराबे की शुरुआत हो गई है. वह भी बाहुबलियों के बीच और बाहुबलियों के क्षेत्र में घटना पटना के मोकामा टाल क्षेत्र में गोली चली और एक की मौत हुई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
दुलारचंद यादव की मौत: मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मोकामा टाल क्षेत्र में फायरिंग हुई है. मृतक की पहचान दुलारचंद यादव के रूप में हुई है. दुलारचंद के भतीजे प्रियदर्शी पीयूष मोकामा सीट से जन सुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
जन सुराज प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष के रिश्तेदार थे मृतक दुलारचंद यादव जिनकी गोली लगने से मौत हुई है: दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट प्रियदर्शी पीयूष के समर्थन में प्रचार करने निकले थे. इसी बीच तार तर गांव के पास संदिग्ध हालत में उनका शव मिला. समर्थकों का आरोप है कि उनकी गाड़ी पर हमला हुआ और उनको गोली मार दी गई. इस घटना के बाद समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश है.
अनंत सिंह पर लगाया आरोप: वहीं जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है. समर्थकों ने कहा, ‘अनंत सिंह ने मरवाया है. नहीं छोड़ेंगे उसको.’ वहीं, प्रियदर्शी पीयूष ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने और जेडीयू कैंडिडेट को बचाने का आरोप लगाया है
छानबीन में जुटी पुलिस: हालांकि सूत्रों का कहना है कि गाड़ी चढ़ाकर दुलारचंद यादव की हत्या की गई है. वहीं, पुलिस मौत को संदिग्ध मान रही है. साथ ही इसे हादसा भी बताया जा रहा है. फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है. गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद बाढ़ एएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं.
“पुलिस को सूचना मिली थी कि टाल क्षेत्र में 2 पार्टियों का काफिला जा रहा था. किसी बात को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली मारने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया जा रहा है. एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. एफएसएल टीम को सूचित कर दिया गया है. टीम जांच करेगी”.
लालू के करीबी थे दुलारचंद यादव: एक समय दुलारचंद यादव को आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का करीबी माना जाता था लेकिन कुछ समय से दूरी बन गई थी. मोकामा टाल क्षेत्र में दुलारचंद की मजबूत पकड़ मानी जाती थी. वह जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट प्रियदर्शी पीयूष के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे थे.
तेजस्वी ने की घटना की निंदा: आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने दुलारचंद यादव की हत्या की निंदा की है. उन्होंने कहा कि चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं है. मोकामा हत्याकांड पर तेजस्वी ने पीएम मोदी और एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला. “चुनाव में हिंसा की कोई जरूरत नहीं है. हम कभी हिंसा के पक्षधर नहीं रहे हैं. अभी आचार संहिता है, फिर भी चुनाव के दौरान कैसे कुछ लोग बंदूक गोली लेकर घूम रहे हैं.
वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि जब दूसरे पक्ष की गाड़ियों का काफिला गुजर रही थी अधिकतर काफिले में शामिल गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं तभी कुछ पीछे बचे गाड़ियों पर दुलारचंद यादव एवं उनके समर्थकों द्वारा हमला कर दिया गया था। इसी बीच गोलीबारी में मौत हुई है। वहीं स्थानीय लोगो की माने तो मृतक दुलारचंद यादव 1990 के दशक से ही उक्त क्षेत्र में बाहुबलियों के लिस्ट में शामिल थे। तब जब बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव हुआ करते थे.
कौन-कौन मैदान में?: मोकामा विधानसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड ने अनंत कुमार सिंह को अपना कैंडिडेट बनाया है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, जन सुराज पार्टी ने अपना उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष को बनाया है. जिनके समर्थक थे दुलार् चंद यादव .