दिल्ली बजट से पहले बम की धमकी से मचा हड़कंप, विधानसभा समेत कई जगहों को उड़ाने की चेतावनी

Panic Erupts Ahead of Delhi Budget Following Bomb Threat; Warning Issued to Blow Up Assembly and Several Other Locations

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज बजट पेश होने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हो गया है। दिल्ली विधानसभा, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह 7:28 बजे विधानसभा को और 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को यह धमकी भरा मेल मिला। ईमेल में एलजी तरनजीत सिंह संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी जिक्र किया गया है।

धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। विधानसभा परिसर और स्पीकर कक्ष में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी इसी तरह का एक धमकी भरा ईमेल मिलने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment