बेतिया: सवाल पूछने पर बढ़ा विवाद, मुखिया प्रतिनिधि और युवक की नोकझोंक का वीडियो वायरल

Bettiah: Dispute escalates after questions are raised; video of a heated exchange between a village head's representative and a young man goes viral

बेतिया/लौरिया/साठी (पश्चिम चंपारण)। लौरिया प्रखंड के साथी थाना क्षेत्र स्थित धमौरा पंचायत में सड़क निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल के दौरान मुखिया प्रतिनिधि और एक युवक के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि, चौथी वाणी वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमौरा पंचायत की निर्वाचित मुखिया ललिता देवी हैं, जबकि उनके पति कमलेश यादव मुखिया प्रतिनिधि के रूप में पंचायत कार्यों का संचालन देखते हैं।

वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान वृंदावन गांव निवासी जमाल बिहारी (पिता- रौनक हुसैन) के रूप में बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी मांगने के दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो बाद में तीखी नोकझोंक में बदल गई।

इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि कमलेश यादव ने कहा कि संबंधित सड़क पीएचईडी विभाग के अधीन है और उन्हें योजना की विस्तृत जानकारी नहीं थी। उनका आरोप है कि युवक लगातार उन्हें झूठा कह रहा था तथा माइक मुंह के सामने लाकर उकसाने का प्रयास कर रहा था, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।

वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है और इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment