नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि हाथी संरक्षण से मानव समाज को लाभ होगा और इससे जलवायु परिवर्तन की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हाथी बिना कारण कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते। उन्होंने कहा कि मानव-हाथी संघर्ष को सुलझाने का दायित्व मनुष्यों पर है। राष्ट्रपति ने कहा कि ऑस्कर पुरस्कार विजेता वृत्तचित्र- एलिफैंट व्हिस्पर्स में प्रकृति के प्रति प्रेम का बखूबी चित्रांकन किया गया है। उन्होंने कहा कि…
Read MoreTag: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगी। राष्ट्रपति काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जाएंगी। काजीरंगा में वे गज उत्सव का भी उद्घाटन करेंगी और गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली समारोह में भी शामिल होंगी। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की पहली यात्रा में उद्यान प्राधिकरण की संरक्षण गतिविधियों से अवगत होने के लिए जीप और हाथी की सफारी करेंगी। राष्ट्रपति बागोरी रेंज में हाथियों के संरक्षण विषय पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।
Read Moreआज राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में 2023 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में 2023 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति ने पहले नागरिक अलंकरण समारोह में 22 मार्च को तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 47 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किये थे। ये पुरस्कार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृहमंत्री अमित शाह, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रदान किये गये थे। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों और कला, सामाजिक कार्य, जनसेवा, विज्ञान और…
Read Moreअदालत में पेश होने की सम्भावना अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की आज मैनहट्टन की विशेष रूप से सुरक्षित अदालत में पेश होने की सम्भावना है। इस अदालत में उन पर एक आपराधिक मामले में अभियोग चलाया जाएगा। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान एक एडल्ट फिल्म स्टार को धन का भुगतान किया था। ट्रम्प अमरीका के पहले राष्ट्रपति हैं जिनकी आपराधिक मामले में पेशी होगी। वे न्यायाधीश जुआन मर्चेन के समक्ष दोपहर दो बजकर पन्द्रह मिनट पर पेश होंगे। अदालत में अपनी पेशी के बाद ट्रम्प तुरंत…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- भारतीय भाषाओं में शिक्षा प्रदान करने से विश्व स्तरीय ज्ञान और विज्ञान प्राप्त होगा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय भाषाओं में शिक्षा देने का आह्वान किया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय -इग्नू के 36वें दीक्षांत समारोह में उन्होंने कहा कि विज्ञान की विश्वस्तरीय शिक्षा भी भारतीय भाषाओं में दी जा सकती है। राष्ट्रपति ने शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की प्रगति की सराहना की है। उन्होंने कहा कि डिग्री, प्रमाणपत्र और डिप्लोमा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 55 प्रतिशत महिलाएं हैं। लगभग दो लाख उन्नासी हजार नौ सौ अट्ठारह विद्यार्थियों को डिग्री, प्रमाणपत्र और डिप्लोमा दिये गए हैं। राष्ट्रपति ने…
Read Moreभूटान नरेश का कल से भारत दौरा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक तीन दिन की यात्रा पर कल भारत आ रहे हैं। विदेश मामलों और विदेश व्यापार के मंत्री डॉक्टर टांडी दोरजी और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उनके साथ भारत आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की पुरानी परम्परा के अनुसार वे भारत आ रहे हैं।यात्रा के दौरान भूटान नरेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर और वरिष्ठ अधिकारी भी भूटान नरेश से मुलाकात करेंगे।हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि भारत और…
Read Moreराष्ट्रपति ने राजस्थान के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को विशेष रुप से राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि राजस्थान की संस्कृति, आतिथ्य, शौर्य, उद्यमशीलता और यहां के पर्यटन स्थल इसकी पहचान है। राष्ट्रपति मुर्मु ने आशा व्यक्त की, कि इस राज्य के लोग देश के विकास में अमूल्य योगदान देकर एक स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करेंगे।
Read More