छात्रा की हत्या में शामिल एक को सराय पुलिस ने गिरफ्तार किया

छात्रा की हत्या में शामिल एक को सराय पुलिस ने गिरफ्तार किया l

हाजीपुर- अनिल राज की रिपोर्ट

बिहार वैशाली एसपी श्री मनीष ने बताया कि सराय थाना

इलाके में 15 नवंबर को हुई छात्रा हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा के पिता ने सराय थाना में आज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। मृतक युवती इंटरमीडिएट की छात्रा थी और घर से कोचिंग के लिये निकली थी तभी हुआ घटना। इस घटना में अभी अनुसंधान जारी है। ज्ञात हो कि सराय थाना क्षेत्र के अररि गांव निवासी मनोज कुमार सिंह की पुत्री की संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हुई थी इस दौरान सराय थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की अनुसंधान जारी है । किसी भी प्रस्थिति में दोषी नहीं बचेगा ।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment