पटना में रक्तबीर अक्षत नील अटल रक्तबीर सम्मान से सम्मानित

सीवान(चौथी वाणी)। पटना स्थित श्री पटनदेवी मंदिर परिसर मे शनिवार को पटनदेवी गौ-मानस सेवा संस्थानम सिद्धि शक्तिपीठ द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पर रक्तदान शिविर सह रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सिवान के सिवान ब्लड डोनर क्लब के अध्यक्ष निलेश बर्मा नील के सुपुत्र रक्तबीर अक्षत नील को अटल रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।नीलेश बर्मा नील ने बताया कि मेरा पुत्र अक्षत नील अपनी 18वीं बर्ष की शुरुआत होने पर रक्तदान की शुरुआत किया और प्रण किया कि अपने पिता की तरह लगातार रक्तदान करता रहूंगा। पटना में शनिवार को धर्मादाय-ट्रस्ट के बाबा विवेक जी,सचिव रक्तवीर अमित आर्यन जी और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के द्वारा अक्षत नील को प्रतीक चिन्ह और प्रस्सतिपत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान के क्षेत्र में आज अक्षत नील को ये जो सम्मान मिला ये आने वाले भविष्य में रक्तदान और अपने हम उम्र के दोस्तो के लिए प्रेरणा होगा जो एक अद्भुत मिशाल कायम करेगा। नीलेश बर्मा ने कहा कि मुझे अपने पुत्र पर बहुत गर्व है, जो पुत्र अक्षत अपनें पिता के पदचिन्हों पर चल रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment