सीवान।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव के नेतृत्व में जिला भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ०भीमराव अम्बेडकर जी के पुण्यतिथि पर सीवान शहर स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर “स्वच्छता अभियान” कार्यक्रम तहत साफ-सफाई और मुर्ति धोने के बाद गोपालगंज मोड़ स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज में स्वच्छता का संदेश दिया।हैप्पी यादव ने बताया कि डाॅ भीमराव आंबेडकर साहब हमारे आदर्श है और आने वाली पीढियों के प्रेरणास्रोत है। इनकी प्रतिमा लगा देने और जंयती व पुण्यतिथि के दिन सफाई और माला पहना देने से सम्मान नहीं होगा।
नगर परिषद को प्रतिदिन स्वच्छता मिशन तहत इन महान पुरषों के प्रतिमा स्थल की भी साफ-सफाई प्रतिदिन होना चाहिए। सप्ताह मे एक बार पानी से पुरी सफाई होनी चाहिये। साथ में भाजयुमो जिला महामंत्री त्रिलोकी सिंह पटेल,भाजयुमो उपाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा,राजू कुशवाहा,नगर अध्यक्ष रॉकी साह,भाजपा नेता शुभम सिंह,भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र यादव,नंदकिशोर यादव,धीरज कुमार व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।