नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट के उभरते सिको भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की चर्चा तेज हो गई है। महज 16 साल की उम्र में घरेलू और जूनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों को मौका देने की रणनीति के तहत उन्हें आयरलैंड दौरे पर आजमा सकता है।
सीरीज में कप्तान संजू सैमसन और आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के बीच वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो वह कम उम्र में भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय टीम भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने पर जोर दे रही है। ऐसे में आयरलैंड दौरा वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़ा मंच साबित हो सकता है।
हालांकि अंतिम प्लेइंग इलेवन का फैसला मैच से पहले ही होगा, लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब इस युवा बल्लेबाज पर टिकी हैं, जो अपने डेब्यू का सपना साकार करने के बेहद करीब दिखाई दे रहे हैं।