मसूरी में ट्रेनिंग पर जाएंगे बिहार कैडर के 36 IAS अधिकारी, चार जिलों के DM भी शामिल

36 IAS Officers from the Bihar Cadre to Head to Mussoorie for Training; DMs of Four Districts Also Included

पटना: बिहार कैडर के 36 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को अनिवार्य मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण फेज-4 के तहत मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 15 जून से 10 जुलाई तक आयोजित होगा।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचना जारी कर दी है। विभाग की ओर से कहा गया है कि प्रशिक्षण में शामिल होने वाले सभी अधिकारी अकादमी की वेबसाइट पर ऑनलाइन निबंधन करेंगे और इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएंगे।

प्रशिक्षण के लिए चयनित अधिकारियों में पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. भी शामिल हैं। वहीं दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार, नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री भी फेज-4 प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने मसूरी जाएंगे।

इसके अलावा बिहार सरकार के कई विभागों के सचिव स्तर के अधिकारी भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रशासनिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

विभाग की ओर से प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों की पूरी सूची भी जारी कर दी गई है।

पूरी लिस्ट देखें…..

Bihar Ias Officer: चार जिलों के DM समेत 36 IAS अफसर ट्रेनिंग में जाएंगे मसूरी..कई विभाग के सचिव भी हैं शामिल, पूरी लिस्ट देखें...Bihar Ias Officer: चार जिलों के DM समेत 36 IAS अफसर ट्रेनिंग में जाएंगे मसूरी..कई विभाग के सचिव भी हैं शामिल, पूरी लिस्ट देखें...

 

Bihar Ias Officer: चार जिलों के DM समेत 36 IAS अफसर ट्रेनिंग में जाएंगे मसूरी..कई विभाग के सचिव भी हैं शामिल, पूरी लिस्ट देखें...

Bihar Ias Officer: चार जिलों के DM समेत 36 IAS अफसर ट्रेनिंग में जाएंगे मसूरी..कई विभाग के सचिव भी हैं शामिल, पूरी लिस्ट देखें...

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment