बिहार के जमुई में लोन रिकवरी एजेंट से महिला ने की शादी, मामला बना चर्चा का विषय

A woman married a loan recovery agent in Jamui, Bihar, the matter became a topic of discussion

पटना: बिहार के जमुई जिले से एक अजीबोगरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के गाली-गलौज और मारपीट से तंग आकर उस वसूली एजेंट से शादी कर ली, जो उसके घर लोन रिकवरी के लिए अक्सर आता था। अब यह प्रेम विवाह इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

इंद्रा कुमारी की शादी साल 2022 में जमुई के रहने वाले नकुल शर्मा से हुई थी। नकुल शराबी था और इंद्रा के साथ दुर्व्यवहार करता था। शारीरिक और भावनात्मक शोषण को सहन करने में नाकाम रहने के बाद इंद्रा ने इस स्थिति से बचने का रास्ता खोज लिया।

प्यार में बदल गई दोस्ती
इसी दौरान उसकी मुलाकात पवन कुमार यादव से हुई, जो एक फाइनेंस कंपनी में लोन रिकवरी एजेंट का काम करता है। दोनों की दोस्ती की शुरुआत तब हुई जब पवन लोन रिकवरी के लिए इंद्रा के घर आता-जाता था। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

5 महीने रिश्ता छिपाकर रखा
लगभग पांच महीने तक इंद्रा और पवन ने अपने रिश्ते को लोगों से छिपाकर रखा। फिर, 4 फरवरी को वे पश्चिम बंगाल के आसनसोल पहुंचे, जहां इंद्रा की मौसी रहती हैं। वहां कुछ दिन रहने के बाद दोनों ने जमुई लौटने के बाद 11 फरवरी को एक मंदिर में शादी कर ली। इस पारंपरिक हिंदू शादी में कई लोग शामिल हुए।

शादी का वीडियो वायरल
शादी के बाद, समारोह का एक वीडियो वायरल हो गया। पवन के परिवार ने इस शादी को स्वीकार कर लिया, लेकिन इंद्रा के परिवार ने इसका विरोध किया है। इंद्रा के परिवार ने पवन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इंद्रा ने साफ तौर पर कहा कि उसने अपनी मर्जी से पवन से शादी की है। पवन के खिलाफ दर्ज की गई FIR और इंद्रा के परिवार की धमकियों के बाद नवविवाहित जोड़े ने अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment