भोरे/गोपालगंज(चौथी वाणी): बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद पहली हनुमत कथा करने बिहार आ रहे हैं.धीरेंद्र शास्त्री का गोपालगंज के रामनगर गांव में राम-जानकी मठ पर 6 मार्च से 10 मार्च तक पांच दिवसीय हनुमत कथा का आयोजन होगा.पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार का भी आयोजन करेंगे.
मगर कार्यक्रम से पहले बिहार में हनुमत कथा पर फिर से राजनीति शुरू हो गई है.विपक्ष इसे बिहार विधानसभा का चुनावी एजेंडा बताकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगा रहा है. तो बीजेपी के नेताओं ने हनुमत कथा और बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का विरोध करने वालों को देशद्रोही बता रहा है.
गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा के आरजेडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद ने हनुमत कथा पर अमर्यादित बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड में मुलाकात करने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की गठजोड़ हुई और फिर धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए रामनगर के राम-जानकी मठ पर कार्यक्रम किया जायेग.आरजेडी विधायक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बागेश्वर धाम वाले बाबा पूरे बिहार में भ्रमण कर धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए कार्यक्रम करेंगे.
बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम को लेकर गोपालगंज में राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज
बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद पहली हनुमत कथा करने बिहार आ रहे हैं.धीरेंद्र शास्त्री का गोपालगंज के रामनगर गांव में राम-जानकी मठ पर 6 मार्च से 10 मार्च तक पांच दिवसीय हनुमत कथा का आयोजन होगा.पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार का भी आयोजन करेंगे.
मगर कार्यक्रम से पहले बिहार में हनुमत कथा पर फिर से राजनीति शुरू हो गई है.विपक्ष इसे बिहार विधानसभा का चुनावी एजेंडा बताकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगा रहा है. तो बीजेपी के नेताओं ने हनुमत कथा और बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का विरोध करने वालों को देशद्रोही बता रहा है.
गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा के आरजेडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद ने हनुमत कथा पर अमर्यादित बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड में मुलाकात करने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की गठजोड़ हुई और फिर धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए रामनगर के राम-जानकी मठ पर कार्यक्रम किया जायेग.आरजेडी विधायक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बागेश्वर धाम वाले बाबा पूरे बिहार में भ्रमण कर धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए कार्यक्रम करेंगे.
आरजेडी विधायक के बयान के बाद भाजपा के विधायक और एमएलसी का भी बयान आया है. बीजेपी के एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू ने कहा कि हनुमत कथा और बाबा बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने वाले देशद्रोही हो सकते हैं.
वहीं, पूर्व मंत्री और बरौली विधानसभा के भाजपा विधायक रामप्रवेश राय ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री हनुमत कथा कर सनातन धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ते हैं और मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर गरीबों का इलाज करने की योजना बनाई हैं.पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमत कथा का विरोध इसके पहले पटना में भी किया गया था. विधायक ने कहा कि राजद और लालू प्रसाद और उनके पार्टी नेताओं का पहले से ही विरोध करने की आदत है.
वहीं, आरजेडी विधायक प्रेमशंकर प्रसाद के बयान पर जेडीयू ने हमला बोला है.जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता और बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह ने आरजेडी विधायक पर पलटवार किया है.मंजीत कुमार सिंह ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के हनुमत कथा पर सवाल उठानेवाले लोग नास्तिक है और हनुमानजी अपनी गदा से उनका हिसाब-किताब करेंगे.बता दें कि आरजेडी विधायक प्रेमशंकर प्रसाद ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को धार्मिक उन्माद फैलाने का बयान दिया था.जिसके बाद से राजनीति शुरू हो गयी है.