औरंगजेब की तारीफ करने वाले सपा विधायक अबू आज़मी पर सीएम योगी का कड़ा हमला

CM Yogi's strong attack on SP MLA Abu Azmi who praised Aurangzeb

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आज़मी पर जोरदार प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिन्होंने मुग़ल शासक औरंगजेब की प्रशंसा की थी। सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अबू आज़मी को पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए, नहीं तो उन्हें उत्तर प्रदेश भेज दिया जाए, और ऐसे लोगों का इलाज हम अपने तरीके से करेंगे।

यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सीएम योगी ने कहा, “उस व्यक्ति को (समाजवादी) पार्टी से निकालो और यूपी भेज दो, बाकी इलाज हम अपने आप करवा देंगे। जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की परंपरा पर गर्व करने के बजाय औरंगजेब को अपना नायक मानता है, क्या उसे भारत में रहने का अधिकार होना चाहिए? समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “एक तरफ आप महाकुंभ पर आरोप लगाते रहते हैं, दूसरी तरफ आप औरंगजेब जैसे क्रूर व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं, जिसने देश के मंदिरों को नष्ट किया। आप अपने विधायक को नियंत्रित क्यों नहीं कर सकते? आपने उसके बयान की निंदा क्यों नहीं की?”

सीएम योगी ने यह भी कहा कि शाहजहां ने अपनी जीवनी में औरंगजेब के बारे में लिखा था कि वह हिन्दू से बेहतर थे, जो अपने माता-पिता की जीवित रहते सेवा करते हैं और मृत्यु के बाद तर्पण के माध्यम से जल अर्पित करते हैं। महाकुंभ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “जिसकी जैसी दृष्टि थी, उसे वैसी ही सृष्टि प्रयागराज में देखने को मिली।”

वहीं, औरंगजेब की तारीफ करने के बाद सपा नेता अबू आज़मी को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। महाराष्ट्र के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन के पटल पर अबू आज़मी के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने पारित कर दिया। अबू आज़मी पर विधानसभा परिसर में प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

इससे पहले, अबू आज़मी ने अपने बयान पर सोशल मीडिया के जरिए सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने लिखा, “मैंने वही कहा है जो इतिहासकारों और लेखकों ने कहा। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज या अन्य महापुरुषों के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की। अगर किसी को मेरी बात से ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।”

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment