सुगौली,पू च: नगर के महादेव टोला में बुधवार को जल यात्रा के साथ नौ दिवसीय महा विष्णु यज्ञ की शुभारंम्भ हुई। इसको लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह और चैंबर ऑफ कमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से स्थिति का जायजा लिया। जिसके बाद यज्ञ समिति के अध्यक्ष शत्रुंजय झा और अन्य सदस्यों से यज्ञ के सम्बंध में जानकारी ली।यज्ञ समिति के अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे से जल यात्रा शुरू होगी।जिसमें 1101 कन्याएं भाग लेंगी।
जल यात्रा यज्ञ स्थल युग्म पंचमुखी शिवालय महादेव टोला से निकल कर कानू टोला,हिन्दपुरी,आजाद चौक,बाजार मेन रोड होते हुए थाना चौक से धनहीँ गांव होकर सिकरहना नदी पहुंचेगी। जहां कलश में जल भरा जायेगा और वापस यज्ञ मंडप में प्रवेश करेगा।
अध्यक्ष ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया जायेगा।उन्होंने बताया कि यज्ञ में प्रतिदिन रासलीला का आयोजन किया जायेगा। साथ हीं भजन सम्राट अखिलेश्वर बाबा के द्वारा भजन कार्यक्रम चलेगा।
इस अवसर पर मेला लगेगा,खेल तमाशे का आयोजन किया जायेगा।मौके पर थानाध्यक्ष,चैंबर ऑफ कमर्स के अध्यक्ष,यज्ञ समिति के अध्यक्ष के साथ मनोज कुमार सहनी,श्याम लाल सहनी,जय लाल सहनी,भुआल सहनी, मोहन सहनी,प्रमोद सहनी और अच्छे लाल सहनी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।