BPSC TRE-3 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार को घेरा – कहा, “लाठीतंत्र से नहीं चलेगा बिहार”

Lathicharge on BPSC TRE-3 candidates, Mukesh Sahni surrounded Nitish government – ​​said, "Bihar will not run with lathi system"

पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों पर मंगलवार को पुलिस लाठीचार्ज के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। मुख्यमंत्री आवास के घेराव के दौरान छात्रों पर हुई कार्रवाई से आक्रोशित विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है।

मुकेश सहनी ने घटना की निंदा करते हुए कहा, “छात्रों पर लाठी चलाना नीतीश कुमार की आदत बन चुकी है। जो युवा शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की मांग कर रहे थे, उन्हें बेरहमी से पीटा गया। यह कार्रवाई सरकार की विफलताओं को छिपाने की कोशिश है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देती है, जबकि छात्रों और बेरोजगारों को अपना दुश्मन समझती है। सहनी ने सवाल उठाया कि जब युवा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज क्यों किया जाता है?

TRE-3 के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को अभ्यर्थियों ने राजधानी पटना में प्रदर्शन किया था। इस दौरान जब वे मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।

मुकेश सहनी ने कहा, “सरकार अब लाठीतंत्र से चल रही है। लेकिन इतिहास गवाह है कि जब युवा चाह लें, तो सरकार बदलने में देर नहीं लगती। अब वक्त आ गया है कि ऐसी निकम्मी और बेरहम सरकार को सत्ता से बेदखल किया जाए।”

उन्होंने कहा कि बिहार को एक ऐसी सरकार की ज़रूरत है जो जनता की भलाई के लिए काम करे, न कि ऐसी सरकार जो लाठी के दम पर युवाओं की आवाज़ दबाए।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment