आईएमडी ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट,उत्तर भारत को मिलेगी गर्मी से राहत, कई राज्यों में बारिश और आंधी की उम्मीद

IMD issued red and orange alert, North India will get relief from heat, rain and storm expected in many states

नई दिल्ली: भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत को जल्द ही राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जिससे कई राज्यों में बादल छाने, बारिश होने और तापमान में गिरावट की संभावना है। इस बदलाव के चलते लोगों को चिलचिलाती धूप और लू से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दिन गरज-बरस के साथ बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। वहीं, शनिवार से तापमान घटकर अधिकतम 41 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आईएमडी ने आज के लिए देशभर में कई अलर्ट जारी किए हैं:

  • राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में रेड अलर्ट, धूलभरे तूफान और लू (हीटवेव) की चेतावनी।
  • दक्षिण भारत के राज्यों जैसे साउथ इंटीरियर कर्नाटक, कोंकण, गोवा, कोस्टल कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  • नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज बारिश की संभावना है।
  • इसके अलावा, सौराष्ट्र, कच्छ, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम से जुड़ी ताज़ा जानकारी पर ध्यान दें और आवश्यक एहतियात बरतें।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment