5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव नतीजे आज: लुधियाना वेस्ट में AAP आगे, गुजरात की दोनों सीटों पर BJP का दबदबा

By-election results of 5 assembly seats today: AAP ahead in Ludhiana West, BJP dominates both seats in Gujarat

नई दिल्ली: देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर गुरुवार को हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। ये उपचुनाव पंजाब की लुधियाना वेस्ट, पश्चिम बंगाल की कालिगंज, केरल की नीलांबुर और गुजरात की विसावदर व कादी सीटों पर 19 जून को करवाए गए थे।

लुधियाना वेस्ट (पंजाब):
यहां आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने लगभग 10 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। कांग्रेस के भारत भूषण दूसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि भाजपा के जीवन गुप्ता 7 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हैं और तीसरे स्थान पर हैं।

गुजरात की विसावदर सीट:
AAP के गोपाल इटालिया शुरुआती बढ़त के बाद अब बीजेपी उम्मीदवार कीर्ति पटेल से पीछे चल रहे हैं। कीर्ति पटेल ने 23 हजार से अधिक वोटों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। यहां बीजेपी और AAP के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

गुजरात की कादी सीट:
इस सीट पर भी बीजेपी का प्रदर्शन मजबूत है। पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र छाबड़ा आगे चल रहे हैं।

कालिगंज (पश्चिम बंगाल):
यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार अलिफा अहमद बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के काबिलउद्दीन शेख दूसरे स्थान पर हैं और बीजेपी के आशीष घोष तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

नीलांबुर (केरल):
यहां कांग्रेस प्रत्याशी आर्यदान शौकत, सीपीआईएम (CPIM) के एम स्वराज से आगे चल रहे हैं।

मतगणना अभी जारी है और अंतिम नतीजे थोड़ी ही देर में सामने आने की उम्मीद है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment