बेगूसराय: सलौना स्टेशन पर ट्रेन का दरवाजा न खुलने पर यात्रियों का हंगामा, तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Begusarai: Passengers create ruckus at Salona station when train door does not open, video of vandalism goes viral

पटना: बेगूसराय के बखरी सलौना स्टेशन पर उस समय बड़ा हंगामा मच गया जब ट्रेन का दरवाजा नहीं खुला। सभी यात्री प्रयागराज जाने के लिए सलौना स्टेशन पर खड़े थे, लेकिन जब बोगियों के दरवाजे बंद थे और लाख कोशिशों के बावजूद गेट नहीं खुला, तो नाराज यात्रियों ने ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी यात्री सलौना स्टेशन पर महाकुंभ के लिए जा रहे थे। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण अंदर मौजूद यात्रियों ने दरवाजे बंद कर दिए थे। जब स्टेशन पर खड़े यात्रियों ने गेट खोलने की कोशिश की, तो वह नहीं खुला। फिर उन्होंने अंदर बैठे यात्रियों से गेट खोलने की अपील की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद गुस्साए यात्रियों ने ईंटें लेकर गेट का शीशा तोड़ दिया और टूटे शीशे से कुछ लोग अंदर घुसने में सफल हो गए। इसके अलावा, एक बोगी के गेट पर लोग बाहर लटक गए ताकि हसनपुर में ट्रेन रुकने पर वे अंदर जा सकें।

जब ट्रेन खुली, तो यात्रियों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने स्टेशन पर तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद एक सौ से अधिक यात्रियों ने अपना टिकट रद्द कराया। इस तोड़फोड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रेल पुलिस ने कहा है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment