- डीएम मिथिलेश मिश्र ने अधिकारियों के साथ तैयारी को लेकर की समीक्षात्मक बैठक, 6से 7 सितंबर 2025 तक मनाया जाएगा लखी महोत्सव
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय: जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में लखी महोत्सव-2025 की तैयारी से संबंधित बैठक समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई।
दिनांक 6 से 7 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले आगामी लखी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों से लखी महोत्सव 2025 को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया एवं उनका फीडबैक लिया गया सभी सदस्यों ने महोत्सव को भव्य व सार्थक बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से कार्य योजना तैयार करने तथा सामंजस्यपूर्ण समन्वय बनाकर महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए।

लखी महोत्सव का आयोजन दिनांक 6 से 7 सितंबर 2025 को के आर के मैदान में किया जाएगा। इस आयोजन में सभी जिला स्तरीय विभागों के स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
बैठक में समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार,वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्रीमती सीतु शर्मा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्राची कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।