चमोली: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में सेना का जवान गिरफ्तार, क्षेत्र में आक्रोश

Chamoli: Army soldier arrested for molesting minor, anger in the area

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सेना के एक जवान पर नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब पीड़िता की मां ने हिम्मत दिखाते हुए घटना को सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार शाम को थराली कस्बे में हुई। आरोपी जवान, जो सेना की सीएसडी कैंटीन में तैनात था, ने नाबालिग बच्ची को बहाने से बंद पड़ी कैंटीन में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए घर से निकली थी, तभी जवान ने यह घिनौना कृत्य किया।

घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी बात बताई। परिजनों ने तुरंत एसडीएम थराली और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। थराली थाने के प्रभारी पंकज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में गुस्सा और आक्रोश फैल गया है, और लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment