जन सुराज पार्टी ने करगहर से भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को बनाया उम्मीदवार, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Jan Suraj Party has nominated Bhojpuri singer Ritesh Pandey from Kargahar, sparking enthusiasm among party workers.

करगहर: जन सुराज पार्टी ने करगहर विधानसभा क्षेत्र से भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और लोग जश्न मनाने लगे। करगहर से प्रत्याशी बनाए जाने पर रितेश पांडेय ने भी खुशी जताई और कहा कि वे पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

रितेश पांडेय वर्तमान में करगहर में ही मौजूद हैं। पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में करगहर सीट के लिए उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। समर्थकों ने ‘जय बिहार’ के नारे लगाए और रितेश को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि रितेश रंजन पांडेय करगहर के ही निवासी हैं। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा।”

करगहर से टिकट मिलने पर उत्साहित रितेश पांडेय ने क्षेत्र की मीडिया से बातचीत में कहा, “हम करगहर की जनता को भरोसा दिलाते हैं कि इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया है, उसे मैं तन, मन और धन से पूरा करने की कोशिश करूंगा। मेरा पूरा समय अब जन सेवा और अपने क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित होगा।”

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment