बिहार: दरभंगा के अलीनगर में भाजपा के सामने अंतर्कलह, बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Bihar: BJP faces internal strife in Alinagar, Darbhanga; threatens mass resignation if ticket is given to outsider candidate

दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आंतरिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पार्टी ने बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिया, तो वे सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा दे देंगे और समर्थन वापस ले लेंगे। उनका इशारा खास तौर पर मैथिली ठाकुर की ओर माना जा रहा है, जिनके टिकट की चर्चा चल रही है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप रहे, जिससे जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। वे अब केवल स्थानीय, जवाबदेह और सक्रिय नेता को ही अपना प्रतिनिधि चुनना चाहते हैं। विरोध के केंद्र में मैथिली ठाकुर का नाम उभरकर सामने आया है, जिन्हें बाहरी उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने “बाहरी उम्मीदवार स्वीकार नहीं” के नारे लगाए और कहा, “पिछले पांच सालों में हमें जीरो काम मिला है। अब हम केवल स्थानीय विधायक को ही चुनेंगे। अगर पार्टी बाहरी प्रत्याशी उतारेगी, तो हम सभी पार्टी छोड़ देंगे।”

एक स्थानीय भाजपा नेता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि स्थानीय विधायक होने पर जनता अपनी समस्याएं आसानी से उठा सकती है, लेकिन बाहरी उम्मीदवार के साथ संवाद टूट जाता है। उन्होंने प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व से अपील की कि दिल्ली से नाम थोपने की बजाय स्थानीय नेता को टिकट दिया जाए, ताकि जनता से सीधा जुड़ाव बना रहे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment