बिहार विधानसभा चुनाव: संजय झा और अशोक चौधरी पहुंचे सीएम हाउस, नीतीश कुमार को दी जीत की बधाई

Bihar Assembly Elections: Sanjay Jha and Ashok Chaudhary reached CM House, congratulated Nitish Kumar on his victory

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, लेकिन शुरुआती रुझानों में एनडीए भारी अंतर से आगे चल रही है। गठबंधन 210 सीटों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग ने पहली जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कल्याणपुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी ने 38,586 वोटों के बड़े अंतर से विजय हासिल की है। उन्हें कुल 1,18,162 वोट मिले हैं। एनडीए की इस शानदार सफलता से जेडीयू नेता उत्साहित हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए नेता एके मार्ग स्थित उनके आवास पर पहुंच रहे हैं और जीत की बधाई दे रहे हैं। जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, मंत्री अशोक चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता वहां मौजूद हैं। एनडीए की इस धमाकेदार जीत पर बधाई देने का दौर लगातार चल रहा है।

वहीं, जेडीयू और बीजेपी के पार्टी कार्यालयों में जश्न का उत्सवपूर्ण माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत को होली और दिवाली की तरह मनाया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी करके जीत की खुशी साझा की जा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment