बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, लेकिन शुरुआती रुझानों में एनडीए भारी अंतर से आगे चल रही है। गठबंधन 210 सीटों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए है। चुनाव आयोग ने पहली जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कल्याणपुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी ने 38,586 वोटों के बड़े अंतर से विजय हासिल की है। उन्हें कुल 1,18,162 वोट मिले हैं। एनडीए की इस शानदार सफलता से जेडीयू नेता उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए नेता एके मार्ग स्थित उनके आवास पर पहुंच रहे हैं…
Read MoreTag: Bihar assembly elections
बिहार विधानसभा चुनाव: कल 14 नवंबर को रिजल्ट, सुबह से शुरू होगी मतगणना; NDA vs महागठबंधन – दावों की जंग तेज
बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम कल 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा। शुक्रवार सुबह से ही मतगणना शुरू हो जाएगी और सभी की निगाहें काउंटिंग सेंटर्स पर टिकी रहेंगी। एक्जिट पोल: NDA की सरकार, तेजस्वी ने ठुकराया एक्जिट पोल में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है। लेकिन महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। “एक्जिट पोल गलत हैं। 18 नवंबर को मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।” – तेजस्वी यादव गिरिराज सिंह का बड़ा दावा: 2010…
Read Moreबिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण की वोटिंग शुरू, पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने की अधिक मतदान की अपील
नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। मतदान के इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य की जनता से लोकतंत्र के इस “महापर्व” में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ…
Read Moreबिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के प्रचार का आखिरी दिन, रघुनाथपुर में बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा – “शहाबुद्दीन फैमिली ने मर्डर में बनाया रिकॉर्ड”
पटना/सिवान: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवम्बर को होना है। आज पहले चरण के प्रचार का आखिरी दिन है, जिसके चलते सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रमुख पार्टियों के नेता, केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री बिहार पहुंचकर अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को सिवान जिले के रघुनाथपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने आरजेडी और शहाबुद्दीन परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
Read Moreमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिहार विधानसभा चुनाव में करेंगी तूफानी प्रचार, तीन दिन में 15 जनसभाओं को करेंगी संबोधित
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज शाम से बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में हिस्सा लेने जा रही हैं। मुख्यमंत्री तीन दिन तक राज्य में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगी। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, सहयोगी दलों के प्रतिनिधि, पार्टी प्रत्याशी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री जनसभाओं के साथ-साथ रोड शो में भी भाग लेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इससे पहले भी दो बार बिहार में चुनाव प्रचार कर चुकी हैं और यह उनका तीसरा दौरा होगा। बताया जा…
Read Moreबिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए का ‘संकल्प पत्र’ जारी, युवाओं को नौकरी और महिलाओं को सशक्त बनाने का वादा
पटना। बिहार में सत्ता को मजबूत करने की कोशिश में जुटे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ के नाम से जारी किया। इस संकल्प पत्र में एनडीए ने बिहार के हर युवा को नौकरी और रोजगार देने तथा महिला उद्यमियों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का वादा किया है। घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। एनडीए के संकल्प पत्र में…
Read Moreबिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सात प्रत्याशियों ने पातेपुर से नामांकन पत्र दाखिल किया
वैशाली (चौथी वाणी) पातेपुर विधानसभा चुनाव 2025 के नामांकन के अंतिम दिन महुआ अनुमंडल में सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दस तारीख से 17 तारीख तक होने वाले नामांकन में पातेपुर विधानसभा सुरक्षित क्षेत्र से अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी महुआ के कार्यालय में कूल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किया गया। 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 025 तक चलने वाली नामांकन कार्यक्रम में कूल…
Read Moreतेजस्वी यादव, विजय सिन्हा सहित कई बड़े नेताओं ने भरा नामांकन; तेजप्रताप यादव ने नामांकन टाला, कल करेंगे दाखिल
तेजस्वी यादव, विजय सिन्हा सहित कई बड़े नेताओं ने भरा नामांकन; तेजप्रताप यादव ने नामांकन टाला, कल करेंगे दाखिल बिहार: विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। चुनावी सरगर्मी के बीच नेता लगातार नामांकन भर रहे हैं। आज कई दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से नामांकन दाखिल किया। तेजस्वी यादव ने राघोपुर से भरा पर्चा राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने आज राघोपुर सीट से अपना नामांकन…
Read Moreपटना: बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे का पेंच, एनडीए में खींचतान तेज
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे का गणित अब तक नहीं सुलझ सका है। दोनों गठबंधनों के दल भले ही सब कुछ सामान्य होने का दावा कर रहे हों, लेकिन सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा में देरी से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को दिल्ली में एनडीए की एक अहम बैठक होने की चर्चा है, लेकिन इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने गठबंधन में तनाव की स्थिति को…
Read Moreबिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारे पर तनाव, चिराग पासवान की नाराजगी बनी चुनौती
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जोरों पर है, लेकिन अभी तक सहमति नहीं बन सकी है। सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की मांगें इस देरी का प्रमुख कारण हैं। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से भाजपा और जेडीयू मिलकर लगभग 205 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, जिसमें भाजपा को 102 और जेडीयू को 103 सीटें मिलने की संभावना है। शेष 38 सीटें…
Read More