पटना: एनडीए की जीत के बाद बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज, मंत्रिमंडल पर सहमति

Patna: After the NDA victory, the process of forming a new government in Bihar has accelerated, consensus has been reached on the cabinet.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनडीए घटक दलों के बीच मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति बन गई है।

नई कैबिनेट के गठन में छह विधायकों पर एक मंत्री बनाने का फॉर्मूला तय किया गया है। इस फॉर्मूले के आधार पर जदयू को करीब 14 मंत्री पद मिलने की संभावना है। वहीं, भाजपा के खाते में 15 से 16 मंत्री पद आने की चर्चा है। लोजपा (रामविलास) को 3 मंत्री पद, जबकि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियों को एक-एक मंत्री पद दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

इधर, मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। इसके अलावा मंत्री विजेंद्र यादव भी सीएम से मुलाकात करने पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार को चुनावी जीत पर बधाई दी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment