शिक्षाविद रामबाबू राय की ग्यारहवीं पुण्यतिथि सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई

राघोपुर, वैशाली (चौथी वाणी): राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस-सूत्री उपाध्यक्ष के पिता, शिक्षाविद स्वर्गीय रामबाबू राय की ग्यारहवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक निवास बिहवारपुर में सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्व. राय की धर्मपत्नी सुन्दरपति देवी, पूर्व विधायक सतीश कुमार, धर्मवीर ठाकुर, रामाकांत गिरी, सरोज कुमार सिंह, बड़ी बहू कुमारी वीरमती सिन्हा, छोटे पुत्र डॉ. राजेश्वर प्रसाद मुकेश, छोटी बहू सरिता कुमारी, बड़े दामाद इंजीनियर सतीश चन्द्र राय, बड़ी बेटी मीना राय सहित राम कुमार, वशिष्ट कुमार, अशोक कुमार, विशेश्वर राय, ललन झा, अजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार, रवि कुमार, राजीव कुमार, मुकेश चौधरी, महेश प्रसाद सिंह, उदय शंकर सिंह, इंद्रजीत कुमार विक्की समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्व. रामबाबू राय एक कुशल शिक्षक होने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। शिक्षकों के हित में उन्होंने ‘गोप गुट’ संगठन की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया और इसके संस्थापक सदस्य के साथ-साथ कोषाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने पूरे बिहार का भ्रमण कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की।

सामाजिक जीवन में भी उनकी विशेष पहचान थी। उनकी उपस्थिति में लोग सहज और आत्मीय महसूस करते थे। स्व. राय अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री और दर्जनों पौत्र-पौत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जो आज भी उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment