मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित।

Students who performed exceptionally well in the Matriculation and Intermediate examinations were honored.

हाजीपुर/ वैशाली: उच्च माध्यमिक विद्यालय लावापुर महनार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर छात्र- छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में इंटर साइंस में प्रथम स्थान पाने वाली मधु कुमारी 423 अंक जो पांच विषय में डिस्टिंक्शन अंक लाई, उपस्थित एक छात्रा खुशी कुमारी जो 300 अंक लाई, इंटर आर्ट में खुशी कुमारी 300 अंक लाई वहीं मैट्रिक में 80% से उपर आने वाले छात्राओं में प्रथम स्थान सुरुचि कुमारी (411), प्रीति कुमारी (408)द्वितीय, राखी कुमारी (402) तृतीय,एवं चतुर्थ स्थान पर रहने वाली सपना कुमारी (400)को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुलेखा कुमारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस साल विद्यालय से मैट्रिक में 39 छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए। सबों को प्रधानाध्यापिका ने शुभकामना दी।

प्रधानाध्यापिका सुलेखा कुमारी ने कहा कि विद्यालय के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। साथ ही कम अंक लाने वाले छात्रों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कम अंक आने से घबराना नहीं है आगे अपने क्षेत्र में बढ़ने के लिए और मेहनत करना चाहिए।विद्यार्थियों को जीवन में अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए उसे प्राप्त करने के कड़ी मेहनत करने की जरूरत बताई। उन्होंने सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताया और सभी के अभिवावकों को भी धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने सभी बच्चियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्काउट एवं गाइड के नोडल शिक्षक जीतेंद्र नाथ ने बताया कि अव्वल छात्र-छात्राओं से दूसरे बच्चों को प्रेरित होकर उन्हें भी आगे अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करनी चाहिए।इस अवसर पर अशद अंसारी, देवेन्द्र कुमार, अनिल कुमार सुमन, जीतेंद्र नाथ, संजय कुमार राउत, देवेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, मेनका कुमारी, प्रियंका कुमारी, रीना साहनी, क्लर्क उज्ज्वल भारद्वाज समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment