भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर सम्राट चौधरी की उच्चस्तरीय बैठक, निगरानी और सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश

Samrat Chaudhary Holds High-Level Meeting on India-Nepal Border Security; Directs Strengthening of Surveillance and Security

Bihar के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव Pratyaya Amrit ने जानकारी दी कि 26-27 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इस बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर मुख्य सचिव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सीमा से जुड़े फैसलों में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और भारत-नेपाल सीमा बेहद संवेदनशील मानी जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरी गंभीरता और प्रभावी तरीके से पालन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पर निगरानी तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। उन्होंने नई तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधियों, नशीले पदार्थों की तस्करी, नकली नोटों के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पूरी सतर्कता रखी जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमा क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और अनैतिक व गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का सीमा सुरक्षा तंत्र पूरी तरह मजबूत और सक्रिय रहना चाहिए।

बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Nityanand Rai, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment