पश्चिम बंगाल कैबिनेट विस्तार: सुबेंदु अधिकारी सरकार का मंत्रिमंडल हुआ मजबूत, कैबिनेट की संख्या बढ़कर 41 पहुंची

West Bengal Cabinet Expansion 35 New Ministers Sworn In—Find Out Who Secured a Spot

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुबेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली सरकार के मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार किया गया। सोमवार को 35 नए मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 13 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 राज्य मंत्री शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री समेत राज्य मंत्रिमंडल की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

मुख्यमंत्री सुबेंदु अधिकारी ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कैबिनेट विस्तार की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि राज्यपाल आर. एन. रवि सुबह 11 बजे लोक भवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

कैबिनेट मंत्री (West Bengal Cabinet Ministers)

  • दीपक बर्मन
  • तपस रॉय
  • डॉ. शंकर घोष
  • मनोज कुमार ओरांव
  • अर्जुन सिंह
  • गौरी शंकर घोष
  • स्वपन दासगुप्ता
  • जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
  • डॉ. कल्याण चक्रवर्ती
  • अजय पोद्दार
  • डॉ. शरद्वत मुखर्जी
  • दूध कुमार मंडल
  • अनुप कुमार दास

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • डॉ. इंद्रनील खान
  • मालती रावा रॉय
  • राजेश महतो

राज्य मंत्री

  • जोएल मुर्मू
  • हरे कृष्ण बेरा
  • आनंदमय बर्मन
  • अशोक डिंडा
  • नदियार चंद बाउरी
  • विशाल लामा
  • शांतनु प्रमाणिक
  • मौमिता बिस्वास मिश्रा
  • उमेश राय
  • पूर्णिमा चक्रवर्ती
  • कौशिक चौधरी
  • भास्कर भट्टाचार्य
  • दिवाकर घरामी
  • अमिया किस्कू
  • कलिता माझी
  • गर्गी दास घोष
  • बिराज बिस्वास
  • दिपांकर जना
  • सुमना सरकार

संवैधानिक सीमा के करीब पहुंची मंत्रिपरिषद

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं। संविधान के अनुच्छेद 164(1A) के अनुसार किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या विधानसभा के कुल सदस्यों के 15% से ज्यादा नहीं हो सकती। इस हिसाब से पश्चिम बंगाल में अधिकतम 44 सदस्यीय मंत्रिपरिषद बनाई जा सकती है।

पहले ही ले चुके हैं ये नेता शपथ

इससे पहले विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री सुबेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, निशीथ प्रमाणिक और क्षुदिराम टुडू मंत्री पद की शपथ ले चुके थे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment