सराय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, प्रबोधि नरेंद्र में अगरबत्ती एवं केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

  • रिपोर्ट: रुपेश कुमार सिंह

वैशाली (चौथी वाणी) लालगंज। सराय थाना क्षेत्र के प्रबोधि नरेंद्र ग्राम में शुक्रवार को एक अगरबत्ती और केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग फैली। आग में फैक्ट्री, गोदाम और घर की संपत्ति जलकर खाक हो गई। बड़ी मात्रा में पूर्ण/अर्धनिर्मित माल और केमिकल के ड्रम राख हो गए।

राहत की बात:
1. घर वाले सुरक्षित – फैक्ट्री मालिक रामदवन पंडित सपरिवार हरियाणा में रामपाल महाराज के प्रवचन में गए हुए थे, घर पर कोई नहीं था।
2. पुलिस की सूझबूझ – सराय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार और टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। समय पर कार्रवाई से आसपास के कई घर बच गए।
3. दमकल की देरी – स्थानीय लोगों और थाना अध्यक्ष द्वारा सूचना देने के बाद दमकल लगभग 1 घंटे बाद पहुंची। तब तक काफी नुकसान हो चुका था। अगर समय पर दमकल आती तो राहत मिल जाती। फिर भी लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बीच-बीच में गैस सिलेंडर और केमिकल ड्रम फटने से आग बुझाना मुश्किल हो रहा था।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और ग्रामीणों की सक्रियता की सराहना की। आग में कुछ लोग आंशिक रूप से झुलसे हैं।

स्थानीय मांग: ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सराय थाने पर एक दमकल की गाड़ी तैनात की जाए ताकि भविष्य में समय पर सुविधा उपलब्ध हो सके।

संपादकीय टिप्पणी – “दमकल की देरी से लाखों का नुकसान, सरकार ध्यान दे”

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment