मुम्बई: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही करण जौहर की फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इब्राहिम ने अपनी पहली फिल्म ‘नादानियां’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह अभिनेत्री खुशी कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
हालांकि, इससे पहले इब्राहिम अली खान ने अपनी एक शर्टलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इस तस्वीर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। लेकिन जब इब्राहिम की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, अभिनेत्री पलक तिवारी ने इस तस्वीर पर रोमांटिक इमोजी के साथ कमेंट किया, तो फैंस ने मजे लेने शुरू कर दिए।
पलक तिवारी के कमेंट पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं
इब्राहिम ने अपनी शर्टलेस मोनोक्रोम तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, “मैं मुस्कुरा रहा हूं क्योंकि मैं आप सभी को अपनी पहली फिल्म दिखाने के लिए उत्सुक हूं।” इस पर पलक तिवारी ने रोमांटिक इमोजी बनाए, जिस पर यूजर्स ने मजे लेते हुए कमेंट्स किए। एक यूजर ने पलक को ‘भाभी’ कहा, तो दूसरे यूजर ने लिखा, “बिनोद, भाभी, भैया का प्यार देखकर फुल लट्टू है।” कुछ फैंस ने इब्राहिम की तुलना उनके पिता सैफ अली खान से करते हुए कहा, “यह पुनर्जन्म है।” एक और यूजर ने लिखा, “भाई, ये तो इसके पापा जैसा लग रहा है।”
‘नादानियां’ की कहानी और रिलीज डेट
इब्राहिम की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पहले प्यार की मासूमियत और उसके रोमांच को दर्शाया जाएगा। फिल्म में खुशी कपूर दक्षिण दिल्ली की पिया नाम की लड़की के रोल में हैं, जबकि इब्राहिम नोएडा के मध्यमवर्गीय लड़के अर्जुन की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, और फैंस को इसके लिए काफी उत्साह है।