“कभी शिक्षक, कभी मजदूर”: DM बर्षा सिंह के कई रूप देख रही वैशाली

"Sometimes a teacher, sometimes a laborer": Vaishali witnesses the many facets of DM Varsha Singh.

जनता के बीच जाकर काम करने से बना विश्वास

  • पटना : रुपेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

वैशाली (चौथी वाणी) हाजीपुर। वैशाली की जिला अधिकारी बर्षा सिंह अपने अलग अंदाज के कारण चर्चा में हैं। शासन-प्रशासन के साथ-साथ वो कभी शिक्षक, कभी समाजसेवी तो कभी मजदूर बनकर लोगों के बीच पहुंच रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वैशाली के इतिहास में अब तक ऐसा जिला अधिकारी नहीं मिला। बर्षा सिंह आंगनवाड़ी केंद्र, खेतों में धान रोपनी, मजदूरों के साथ काम और समाजसेवियों के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

जनता से सीधा संवाद:
जिला अधिकारी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। कभी बच्चों के साथ खेलते हुए, कभी बच्चों को गोद में खिलाते हुए, तो कभी खेत में मजदूरों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम करते हुए नजर आती हैं।

वैशाली जिले को रैंकिंग में 21वें नंबर से 1 नंबर पर लाने का श्रेय भी जिला अधिकारी बर्षा सिंह को दिया जा रहा है। दिन-रात मेहनत कर उन्होंने वैशाली को बिहार का नंबर-1 जिला बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

स्थानीय प्रतिक्रिया:
लोगों का मानना है कि बर्षा सिंह सरकार और जनता के बीच पुल का काम कर रही हैं। एक स्थानीय अखबार के संपादक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “जब हम अपनी समस्या लेकर DM साहिबा के पास गए तो बिना किसी पैरवी के सीधे मुलाकात हुई। उन्होंने कहा – किसी भी तरह की समस्या हो, आप डायरेक्ट मिलिए।”

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment