- पटना : रुपेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
1. किसान एवं कृषि योजनाएं
– फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान: 21 जनवरी 2026 तक 100% पंजीकरण का लक्ष्य
– PM किसान सम्मान निधि: जिले में 1,95,228 किसान पहले से पंजीकृत लाभुक
– फार्मर आईडी: 80 हजार से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी तैयार
– DM ने खुद फील्ड में जाकर समीक्षा की और डोर-टू-डोर अभियान के निर्देश दिए
2. महिला सशक्तिकरण एवं जीविका
– जीविका योजना: 5,00,410 महिलाओं के बैंक खातों में स्वरोजगार के लिए 10 हजार की पहली किस्त सीधे भेजी गई
– 42,810 स्वयं सहायता समूह और 62 संकुल संघ सक्रिय
– 4 रोजगार मेले: बिदुपुर, गोरौल, वैशाली, हाजीपुर में 6,231 युवाओं का पंजीकरण, 1,294 को रोजगार मिला
3. राजस्व एवं भूमि सुधार
– राजस्व महाअभियान: 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक चला
– 11,52,460 जमाबंदी प्रतियों का वितरण – 90.18% उपलब्धि
– 1,14,326 आवेदन उत्तराधिकार/नामांतरण/परिमार्जन के निपटाए गए
4. औद्योगिक विकास
– 1243 एकड़ भूमि अधिग्रहण औद्योगिक पार्क के लिए प्रक्रिया तेज
– ‘उद्यमी संवाद कार्यक्रम’ हर गुरुवार को – निवेश और उद्योगों की समस्याओं का समाधान
– उद्योग विभाग के साथ समन्वय कर वैशाली को उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में पहचान
5. शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र
– अनुकम्पा नियुक्ति: 15 जनवरी 2026 को 47 आश्रितों को नियुक्ति पत्र – 40 लिपिक, 7 परिचारी
– ‘जियो नन्ही परी’ अभियान: बालिका सशक्तिकरण और लैंगिक अनुपात सुधार के लिए स्कॉच अवार्ड 2026 के लिए चयन। देशभर में केवल 19 जिलों को मिला, बिहार से सिर्फ वैशाली
– 20 जून 2026 को नई दिल्ली में DM वर्षा सिंह को सम्मानित किया गया
6. कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा
– नववर्ष 2026 पर 47 संवेदनशील स्थानों पर विशेष तैनाती, नदी में नाव संचालन पर प्रतिबंध
– जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित
“सेवा ही शासन” – खेत, स्कूल, कार्यालय सब जगह जाकर काम। इसी वजह से सरकारी योजनाएं समय पर और पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंच रही हैं। कुछ मिलाकर बात करें तो जिला अधिकारी वैशाली वर्षा सिंह का कार्यकाल ऐतिहासिक सिद्ध हो रहा है, न कोई था न कई है, समस्या और समाधान आम लोग अपनी समस्या को लेकर कभी भी बिना किसी छोटे बड़े पैरवी के डायरेक्ट मिलकर अपनी संवाद और समाधान की बाते आज तक होती रही है,