अश्लील कंटेंट पर कार्रवाई — भारत सरकार ने 25 मोबाइल ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध

Action on pornographic content - Indian government bans 25 mobile apps

नई दिल्ली: भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 25 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। यह फैसला उन ऐप्स के खिलाफ लिया गया है जो अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर रहे थे। मंत्रालय ने बताया कि ये ऐप्स बिना किसी सेंसरशिप या निगरानी के चल रहे थे, जिससे समाज में गलत प्रभाव पड़ रहा था। यह आईटी एक्ट 2000 और अन्य साइबर कानूनों का उल्लंघन है।

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को आदेश दिया गया है कि वे इन ऐप्स को अपने सर्वर से तुरंत बंद करें और इनकी पहुंच को रोक दें।

बैन किए गए 25 ऐप्स की सूची:
ALTT, ULLU, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite, Gulab App, Kangan App, Bull App, Jalva App, Wow Entertainment, Look Entertainment, Hit Prime, Feneo, ShowX, Sol Talkies, Adda TV, HotX VIP, Hulchal App, MoodX, NeonX VIP, ShowHit, Fugi, Mojflix और Triflicks।

इन ऐप्स पर लगे आरोप:

  • अश्लील वीडियो और वेब सीरीज दिखाना
  • कम उम्र के यूजर्स को टारगेट करना
  • एज वेरिफिकेशन के बिना कंटेंट उपलब्ध कराना
  • डेटा सुरक्षा और गोपनीयता नियमों का उल्लंघन
  • आईटी एक्ट और सूचना-प्रसारण नियमों का उल्लंघन

सरकार ने साफ किया है कि इन ऐप्स को जल्द ही गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से हटाया जाएगा। साथ ही, भविष्य में जो भी डिजिटल प्लेटफॉर्म कानूनों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने दोहराया कि डिजिटल माध्यमों पर स्वच्छ और जिम्मेदार कंटेंट ही प्राथमिकता रहेगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment