दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बाद आम आदमी पार्टी में फूट, कई नेता बीजेपी में शामिल

After Delhi Assembly Elections 2025, Aam Aadmi Party splits, many leaders join BJP

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में टूट की स्थिति बनती दिख रही है। पार्टी के कई नेता और पार्षद अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि एंड्रयूजगंज वार्ड नंबर 145 से आप की पार्षद अनिता बसोया, वार्ड नंबर 183 से निखिल चपराना और आरकेपुरम वार्ड नंबर 152 से धर्मवीर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

इसके अलावा, नई दिल्ली जिला के पूर्व अध्यक्ष संदीप बसोया भी प्रधानमंत्री मोदी की बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इन घटनाक्रमों से यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) में फूट बढ़ रही है और उसके कई नेता अब बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के लिए खतरे की घंटी
शनिवार को आप के तीन मौजूदा पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खासकर संदीप बसोया का बीजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह आम आदमी पार्टी के लिए खतरे की घंटी हो सकती है, क्योंकि पार्टी के कई और नेता भी बीजेपी के संपर्क में बताए जा रहे हैं।

दिल्ली में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ की संभावना
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इसी तरह पार्षदों के पाला बदलने का सिलसिला जारी रहा, तो दिल्ली नगर निगम (MCD) में बीजेपी की स्थिति मजबूत हो जाएगी। इससे यह संभावना बन सकती है कि दिल्ली में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ (केंद्र, दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम) का गठन हो, यानी तीनों में बीजेपी की सत्ता हो सकती है।

बीजेपी का मेयर बनना तय
बता दें कि इस साल मार्च के आखिर में होने वाले मेयर चुनाव में बीजेपी का मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है। इस बदलाव से दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आ सकता है, जिससे अरविंद केजरीवाल को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

27 साल बाद बीजेपी की वापसी
8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। वहीं, बीजेपी ने 27 साल के बाद जीत कर राजधानी में वापसी की। फिलहाल, दिल्ली में सीएम पद को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, और यह देखा जाना है कि आगे क्या राजनीति का रुख बनता है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment