AAP से बगावत के बाद राघव चड्ढा पर गिरी सोशल मीडिया की गाज, लाखों फॉलोअर्स ने किया अनफॉलो

After his rebellion against the AAP, Raghav Chadha faces the wrath of social media; lakhs of followers unfollow him.

नई दिल्ली: राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के फैसले के बाद उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सियासी हलकों में नई बहस छिड़ गई है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी बागी सांसदों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है।

24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स कम
युवाओं के बीच लोकप्रिय माने जाने वाले राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनफॉलो करने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई। 23 अप्रैल तक उनके करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन पार्टी छोड़ने की खबर के बाद महज 24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। अब उनके फॉलोअर्स घटकर लगभग 13.5 मिलियन रह गए हैं और यह गिरावट लगातार जारी है।

AAP का पलटवार, संजय सिंह ने उठाए सवाल
इस घटनाक्रम पर संजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के 7 सांसदों ने गैरकानूनी तरीके से बीजेपी जॉइन की है, जो दल-बदल कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीतिक गतिविधियों को कानून मान्यता नहीं देता और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

सदस्यता रद्द करने की तैयारी
संजय सिंह ने संकेत दिए हैं कि पार्टी जल्द ही राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेगी। हाल ही में राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। हालांकि हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी के नाम सामने आए हैं, लेकिन इन नेताओं ने अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment