रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पलटाने की कोशिश नाकाम, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

An attempt to overturn the train near Rahimabad railway station failed, a major accident was averted due to the presence of mind of the loco pilot

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक बार फिर से ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई। हालांकि, लोको पायलट की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

इंजन से टकराया लकड़ी का भारी टुकड़ा
यह घटना लखनऊ-मुरादाबाद रेल ट्रैक पर घटी, जहां ट्रेन के इंजन से एक बड़ा लकड़ी का टुकड़ा टकरा गया। इंजन में पेड़ की डाली फंसने पर लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए ट्रेन को रोक दिया।

ट्रैक की जांच करने पर पता चला कि रेल पटरियों पर भारी-भरकम लठ्ठे जानबूझकर रखे गए थे, जिन्हें हटाने के बाद रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है, जब किसी ने रेलगाड़ी को डिरेल करने की कोशिश की हो। पूर्व में मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास भी कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की थी।

पुलिस कर रही जांच, ट्रैकमैन ने की कार्रवाई की मांग
फिलहाल, पुलिस बीटीएस सिस्टम की मदद से जांच में जुटी है। रहीमाबाद के इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी ने बताया कि रेलवे के ट्रैकमैन राजेश राजन ने इस तरह की शरारतों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रेल प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment