संझौली प्रखंड की सभी पैक्सों में आयोजित हुई पैक्सों की वार्षिक आमसभा

Annual general meeting of PACS was organized in all PACS of Sanjhauli block

संझौली संवाददाता (चौथी वाणी)। सहकारिता विभाग के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में स्थित पैक्स गोदामों पर पैक्सों की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। अमैठी पंचायत अंतर्गत सिकठी पैक्स गोदाम पर पैक्स अध्यक्ष मुखदेव सिंह, मझौली पंचायत अंतर्गत कर्मा गांव स्थित पैक्स गोदाम पर पैक्स अध्यक्ष दिनेश सिंह व उदयपुर पैक्स गोदाम पर रामरती देवी के नेतृत्व में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इसके अलावा संझौली, चांदी इंग्लिस और करमैनी पैक्स गोदाम पर आमसभ का आयोजन किया गया। विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष वार्षिक आमसभा का आयोजन कर अब तक हुए लाभ का वितरण सदस्यों के बीच किया गया। पैक्सों के प्रबंध समिति को प्राप्त विभागीय निर्देश में आमसभा में पारित प्रस्ताव को प्रशासनिक पत्र के अनुसार तय करने, आमसभा में अंकेक्षण त्रुटि, आपत्तियों के निराकरण, लाभ का बंटवारा सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्य पर चर्चा, वर्तमान में राज्य सरकार की संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं व अधिप्राप्ति, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर संतोष कुमार सिंह, प्रभुनाथ सिंह, उदित नारायण सिंह, नाथून पासवान, बिनोद पासवान, उमेश शर्मा, हरिनारायण सिंह, काशीनाथ राम, राजेश्वर सिंह, राम अवधेश सिंह, मंटू सिंह आदि मौजूद थे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment