मुंबई। महान भारतीय क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar गुरुवार को सानिया चंदोक के साथ विवाह बंधन में बंध गए। पारिवारिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस भव्य शादी समारोह में खेल और बॉलीवुड जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
शादी के बाद अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक मीडिया के सामने आए और दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान नवविवाहित जोड़ा बेहद खुश नजर आया और उपस्थित मेहमानों ने उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद पूरा तेंदुलकर परिवार भी मीडिया के सामने आया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में परिवार के सदस्य जश्न के माहौल में दिखाई दे रहे हैं।
इस शादी समारोह में कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni, पूर्व कप्तान और हेड कोच Rahul Dravid, महान लेग स्पिनर Anil Kumble, दिग्गज ऑलराउंडर Yuvraj Singh और पूर्व क्रिकेटर व Karnataka State Cricket Association के अध्यक्ष Venkatesh Prasad सहित कई अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए।
Arjun Tendulkar, the son of Sachin Tendulkar, got married to Saaniya Chandhok today in Mumbai.❤️
Congratulations to Arjun and Saaniya. Best wishes for a happy life together. 💐 pic.twitter.com/HhkU9is64F
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026
बताया जा रहा है कि इस कपल ने अगस्त 2025 में एक निजी समारोह में सगाई की थी, जिसमें केवल करीबी परिवार के सदस्य और मित्र मौजूद थे। अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता की तरह क्रिकेटर हैं और घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हैं। उन्होंने Mumbai Indians के लिए आईपीएल खेला है और अगले सीजन से पहले Lucknow Super Giants से जुड़ चुके हैं।
अर्जुन की पत्नी सानिया चंदोक मुंबई की एक उद्यमी हैं और एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे उद्योगपति Ravi Ghai की पोती हैं, जो ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन हैं। सानिया ने पेट-केयर और एनिमल वेलफेयर के क्षेत्र में अपना करियर बनाया है और एक वेटेरिनरी टेक्नीशियन तथा उद्यमी के रूप में कार्य कर रही हैं।