हल्द्वानी, गौलापार: रविवार देर रात हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर बड़ा बवाल हो गया। आरोप है कि भाजपा गौलापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी की पत्नी के पति मुकेश बेलवाल व उनके समर्थकों पर दर्जनों लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से बेलवाल और उनके समर्थकों को बुरी तरह पीटा और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की।
इस हमले में गंभीर रूप से घायल दो कार्यकर्ताओं गौरव जोशी और भुवन जोशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकेश बेलवाल की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की पूरी जानकारी:
लछमपुर-कुंवरपुर निवासी मुकेश बेलवाल की पत्नी जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी हैं। रविवार रात करीब 11 बजे मुकेश को एक स्थानीय भाजपा नेत्री ने फोन कर बताया कि कुछ युवक उनके घर के बाहर खड़े होकर छेड़खानी कर रहे हैं और दरवाजा खटखटा रहे हैं। सूचना मिलते ही मुकेश ने पहले पुलिस को जानकारी दी और फिर 15-20 समर्थकों के साथ महिला नेत्री की मदद के लिए गौलापार की ओर रवाना हो गए।