Bankipur By-Election: बांकीपुर से BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, CM सम्राट चौधरी के रोड शो में दिखा शक्ति प्रदर्शन

Bankipur By-Election: BJP candidate Neeraj Sinha files nomination from Bankipur; show of strength witnessed during CM Samrat Chaudhary's roadshow

पटना : पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भव्य रोड शो निकाला गया, जिसमें एनडीए के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।

रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन

नामांकन से पहले भाजपा ने बांकीपुर में रोड शो आयोजित किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ पार्टी के कई मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग पर भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ जुटी।

नीरज सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन

रोड शो के बाद नीरज कुमार सिन्हा ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने उनके साथ मौजूद रहकर समर्थन जताया। भाजपा ने बांकीपुर सीट पर जीत का भरोसा जताते हुए चुनाव प्रचार को और तेज करने की बात कही।

उम्मीदवार बदलने के बाद पहली बड़ी चुनावी ताकत

भाजपा ने पहले अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया। नामांकन के साथ ही नीरज सिन्हा ने औपचारिक रूप से चुनावी मैदान में उतरकर प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी।

बांकीपुर सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

बांकीपुर उपचुनाव इस बार बिहार की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में भाजपा इस सीट को अपने कब्जे में बनाए रखने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है।

चुनाव प्रचार होगा और तेज

नामांकन के बाद भाजपा ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में बांकीपुर में जनसंपर्क अभियान और चुनावी सभाओं की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। पार्टी का दावा है कि संगठन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वह इस प्रतिष्ठित सीट पर जीत दर्ज करेगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment