बेगूसराय शॉक: शराब पीने से रोका तो पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया, बिहार शराबबंदी के बावजूद घरेलू हिंसा बेकाबू

Begusarai Shock: Husband burns wife alive after she stops him from drinking alcohol, domestic violence rampant despite Bihar liquor ban

बेगूसराय: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद नशे की लत घरेलू हिंसा को नहीं रोक पा रही। ताजा मामला बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव से सामने आया, जहां शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को किरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मृतका रितु कुमारी, पति जीतेन्द्र गिरफ्तार
मृतका की पहचान सोनमा गांव निवासी जीतेन्द्र कुमार की पत्नी रितु कुमारी के रूप में हुई। सोमवार देर रात रितु ने पति को शराब पीने से रोका, जिससे गुस्साए जीतेन्द्र ने पहले गाली-गलौज की, फिर घर में रखा किरोसिन तेल पत्नी पर उड़ेला और माचिस जलाकर आग लगा दी। रितु तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया।

तीन साल पहले धूमधाम से हुई थी शादी, नशे ने बर्बाद किया घर
रितु की मां ने बताया कि तीन साल पहले बड़ी धूमधाम से रितु की शादी जीतेन्द्र से हुई थी। शुरू में सब ठीक था, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही जीतेन्द्र को शराब की लत लग गई। नशे में घर आकर वह पत्नी से झगड़ा करता, मारपीट करता। रितु अक्सर मना करती और कहती, “बिहार में शराबबंदी है, पुलिस पकड़ लेगी, मुश्किल हो जाएगी।” लेकिन जीतेन्द्र नहीं माना।

रितु कई बार मायके आकर पति के अत्याचारों की शिकायत कर चुकी थी। परिवार ने सुलह कराई ताकि घर बसा रहे, लेकिन बीती रात क्रूरता की हद पार हो गई।

चीखें सुनकर पहुंचे पड़ोसी, लेकिन तब तक बहुत देर
परिजनों के मुताबिक, रात में जीतेन्द्र नशे में लौटा। रितु ने फिर रोका, तो गुस्से में उसने किरोसिन डाला और आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी रितु चीखती-चिल्लाती रही। पड़ोसी दौड़े, लेकिन तब तक आग ने उसे पूरी तरह चपेट में ले लिया था। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, हत्या का केस दर्ज
सूचना पर बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति जीतेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गांव में आक्रोश: अवैध शराब पर सख्ती, न्याय की मांग
घटना के बाद गांव में दहशत और गुस्सा का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। लोगों का कहना है, “शराबबंदी कानून है, लेकिन शराब आसानी से मिल रही है। इसी वजह से ऐसी वारदातें हो रही हैं।”

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment