भोपाल: सेना की महिला अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ हाईकोर्ट ने FIR के दिए आदेश

Bhopal: High Court orders FIR against minister Kunwar Vijay Shah for objectionable comment on female army officer

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

कर्नल सोफिया कुरैशी वही अधिकारी हैं जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी मीडिया को दी थी। इसी को लेकर मंत्री विजय शाह की एक टिप्पणी पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है।

जस्टिस अतुल श्रीधरन की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को तत्काल FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्य के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हाल में FIR दर्ज की जाए। अदालत ने कहा है कि वह कल सुबह सबसे पहले इसी मामले की सुनवाई करेगी।

इस पूरे मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, “मंत्री ने सेना की अधिकारी और बहनों का अपमान किया है। अगर 24 घंटे में उन्हें बर्खास्त नहीं किया गया, तो हम देशभर के थानों में FIR दर्ज कराएंगे।”

अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है और क्या मंत्री विजय शाह के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होती है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment